BC Sakhi Yojana ऑनलाइन पंजीकरण, UP Banking Sakhi Apply: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक और नई योजना शुरू कर दी गई है। इसे UP BC Sakhi Yojana 2023 का नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। दरअसल Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana के अंतर्गत महिलाओं को Bank correspondent (BC) का कार्य दिया जाएगा।
जिसके माध्यम से महिलाएं अपने ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासियों को बैंकिंग कार्य करने में सहायता कर पाएंगी। इसके लिए उनके पास केवल Smartphone होना जरूरी है। जिसके बाद सरकार आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए लाभार्थी महिलाओं को बैंक खाते में राशि भी ट्रांसफर करेगी। ऐसे में बिना देरी किए इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर दें। जिसकी पूरी प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की चर्चा हमने यहां पर करी है।
UP BC Sakhi Scheme 2023
Uttar Pradesh Banking Correspondent Sakhi Yojana उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से महिलाओं को दोहरा सशक्त किया जा रहा है। पहले तो सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर कर रही है। दूसरा यह है कि यह महिलाएं अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निवासियों को बैंकिंग कार्य को करने के लिए सहायता प्रदान करेंगीं जिससे डिजिटल माध्यम से भी सशक्त होंगी।
सूचना के अनुसार इस UP BC Sakhi Scheme Registration के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने सरकार द्वारा ₹4,000 सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त Banking Correspondence बनने के लिए आवश्यक मशीन खरीदने के लिए सरकार ₹50,000 भी बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। जिससे महिलाओं को इस योजना के तहत रोजगार शुरू करने में आसानी होगी। फिलहाल पूरे प्रदेश में 3808 महिला इस काम के लिए अलग-अलग जिलों से महिलाओं का UP BC Sakhi Yojana 2023 Registration किया गया है।
JNVU Result 2023 [OUT] BA BSC BCOM, 1st, 2nd, 3rd Year Exam Result @jnvuiums.in
India Post Office Result 2023, GDS 5th Merit Merit(Out) @ indiapostgdsonline.gov.in
BC Sakhi Yojana 2023 के लाभ
Uttar Pradesh Banking Correspondence Sakhi Scheme के अंतर्गत महिलाओं को और महिलाओं से संबंधित समूह को लाभ दिया गया है। जहां इस योजना में राज्य की 3808 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। वही राज्य के करीब 35000 से अधिक Self Help Group को सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए 218.49 करोड रुपए का fund भी जारी किया है। इन पैसों का यह समूह महिलाओं को विभिन्न आत्मनिर्भर बनने वाले कार्य जैसे सिलाई, कढ़ाई, बुनाई इत्यादि कार्य सिखाने के लिए उपयोग करेंगे।
सरकार द्वारा इस योजना में कुल 403 करोड़ रूपया खर्च किया जाएगा। जो कि समय-समय पर महिलाओं को सेवाओं के रूप में दिया जाता रहेगा। इसके तहत महिलाओं को अपने क्षेत्र के आसपास बैंकिंग कार्य जैसे जनधन सेवाएं, लोन दिलवाना, लोन के लिए लेनदेन के लिए लोन की रिकवरी करना, इसके साथ-साथ बैंक में जमा व निकासी का कार्य भी यह महिलाएं करेंगी। जिसके बदले सरकार द्वारा इन्हें अच्छा कमीशन दिया जाएगा।
Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना के अंतर्गत केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- महिलाएं उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- ऐसी महिलाएं जो बैंकिंग सुविधाओं को प्रदान करने में सहज हूं उन्हीं का चयन किया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त महिलाओं को smartphone तथा अन्य electronic device का उपयोग करना भी आना चाहिए।
- हालांकि इसकी जानकारी महिलाओं को training के समय दे दी जाती है।
- ऐसे में राज्य की सभी पात्र महिलाएं Online App के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
UP BC Sakhi Recruitment के लिए आवश्यक दस्तावेज़
सभी इच्छुक महिलाओं एवं युवतियों को इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की नियुक्ति करनी होगी, जो इस प्रकार से हैं –
- महिला का आधार कार्ड,
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक,
- आय साक्ष्य पत्र,
- जाति प्रमाणपत्र पत्र,
- निवास साक्ष्य पत्र,
- 10वीं कक्षा पास करने का अंक पत्र और प्रमाण पत्र,
- पासपोर्ट आकार फोटो ग्राफ और
- चालू मोबाइल नंबर इत्यादि।
SSC CPO Recruitment 2023 SI Notification[Out], Apply Online @ ssc.nic.in
UP Scholarship 2023-24 Registration, Application Form, Last Date, Eligibility
UP BC Sakhi Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें ?
Banking Sakhi Scheme online Application form में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। जिसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए और उसके बाद आपको निम्नलिखित प्रक्रिया follow करनी है :-
- अपने मोबाइल फोन के अंतर्गत play store से UP BC Sakhi App download कर ले।

- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर यहां पर लिखना होगा।
- जिस पर विभाग द्वारा OTP दिया जाएगा।
- Verification पूरा हो जाने के बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारियां, शैक्षिक योग्यता, इत्यादि के बारे में पूछा जाएगा।
- बेसिक जानकारियां लिखने के बाद आपको एक Online test देना है जिसके अंतर्गत आप से मामूली से सवाल पूछे जाएंगे जिनमें गणित, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों के आसान topics पर सवाल पूछे जाएंगे।
- आपको दिए गए चार जवाबों में से किसी एक सही जवाब का चयन करना है और इस प्रकार आपको यह ऑनलाइन टेस्ट देना है। जिसके बाद आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
याद रहे UP BC Sakhi Yojana Registration 2023 पूरा हो जाने के बाद सरकार द्वारा आपके टेस्ट की जांच की जाएगी और इसके बाद वरीयता के अनुसार आपका चयन किया जाएगा। सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं को वरीयता दी जा रही है जो Self help group से जुड़ी हुई है। ऐसे में यदि आप भी एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिला सदस्य हैं तो आपके लिए भी यह एक सुनहरा मौका है। हालांकि आम महिलाओं को भी इस योजना के अंतर्गत चुना जाएगा।
यह योजना केवल राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। आवेदकों को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना चाहिए।
Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana के लिए कोई कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
इस योजना का उद्देश्य यह है कि कई परिस्थितियों के कारण भी लोग अपने बैंक का काम नहीं कर पा रहे हैं या बैंक नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें घर बैठे सुविधा मिल सके ताकि उनका काम आसानी से हो सके।
यदि आपको आवेदन करने में किसी भी तरह की जानकारी का सामना करना पड़ रहा है या आपको कोई जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए नामांकन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर- 0522-2724611
UP BC Sakhi Yojana में आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त रखी गयी थी।