CAT 2023: आप सभी साथियों का आज के इस महत्वपूर्ण लेख में स्वागत है। जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे देशभर के MBA उम्मीदवारों के द्वारा CAT 2023 Notification के जारी होने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था। जो इंतजार अब खत्म हो गया है, 30 जुलाई 2023 को CAT 2023 Registration जारी कर दिया गया है। आज के अपने इस लेख में हम Common Admission Test (CAT 2023) से जुड़े पात्रता के नियम और आवेदन शुल्क की जांच कैसे करें,और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को समझने का प्रयास करेंगे। इससे जुड़ी जानकारी को हासिल करने के लिए हमारे साथ बने रहे और लेख को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ें।
आज के अपने इस लेख “iimcat.ac.in CAT Notification 2023” के माध्यम से हम आपके सामने Common Admission Test से जुड़े कहीं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे जैसे की इसकी परीक्षा की तिथि क्या होने वाली है ? तथा उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार से कर सकते हैं ? इस परीक्षा के लिए पात्रता के नियम क्या निर्धारित किए गए ? इस बार की CAT Exam का पैटर्न क्या रहने वाला है? अगर आप भी इन बिंदु को जानने के लिए काफी उत्सुक है तो आप बिल्कुल सही जगह पहुंचे आज के इस लेख में हम इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करने वाले हैं।
CAT 2023 Registration
CAT जिसे आप Common Admission Test के नाम से भी जानते होंगे। जो भारत देश की सबसे प्रतिष्ठ संस्थानों में से एक संस्थाएं जो Master of Business Administration के उम्मीदवारों के लिए नई अवसर के दरवाजे खोलता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार आज के आधुनिक समय में खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचते हैं। जिसके लिए उन्हें एक MBA के सफ़र से गुजरना होता है। MBA का सफर कुछ इस तरह का है जहां पर उम्मीदवारों को business management की समझ दी जाती है। जैसा कि आप सभी लोग भी भारत की स्थिति से बखूबी परिचित होंगे कि इस समय भारत में नौकरी करने वालों से ज्यादा नौकरी देने वालों की अत्यधिक आवश्यकता है।
MBA reputed institutes में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को CAT 2023 Exam से गुजरना होता है। जिसके परीक्षा का CAT Notification 2023, 30 जुलाई 2023 को जारी कर दिया गया है। जाहिर सी बात है कि अब विद्यार्थियों के बीच में एक कंपटीशन की लहर दौड़ी हुई है। हर कोई इस परीक्षा से जुड़े बिंदुओं को जानने के लिए उत्सुक है।
Common Admission Test Notification 2023 Overview
सारणी के माध्यम से कुछ जरूरी बातें जिन्हें ध्यान में रखना अत्यंत जरूरी है –
आर्टिकल का नाम | CAT Notification 2023 |
परीक्षा का आयोजन किसके द्वारा | Indian Institute of Management (IIM Lucknow) |
CAT 2023 Notification Date | 30 July 2023 |
वर्ग | प्रवेश परीक्षा |
न्यूनतम एजुकेशन क्वालीफिकेशन | 50% अंक से भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन |
आवेदन करने का माध्यम | Online |
कैट 2023 के लिए आवेदन की तिथि | 02 August 2023 से 13 September 2023 |
कैट 2023 के लिए परीक्षा की तिथि | 26 नवंबर 2023 |
कैट 2023 के परिणाम की तिथि | जनवरी के पहले हफ्ते में |
ऑफिशल वेबसाइट | iimcat.ac.in |
अत्यधिक जानकारी के लिए | लेख को पूरा पढ़ें |
CAT 2023 Exam Important Dates
जैसे कि हमने अभी चर्चा की MBA के उम्मीदवारों के लिए Common Admission Test Notification 30 जुलाई 2023 को जारी किया जा चुका है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CAT 2023 Online Registration के लिए 2 अगस्त 2023 से लेकर 13 सितंबर 2023 तक की तिथि निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इन्हीं तिथियों के बीच में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संस्था के द्वारा CAT Exam के लिए 26 नवंबर 2023 तिथि को निर्धारित की गई हैं। जिसके लिए CAT 2023 Admit Card 25 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों से खासतौर पर अनुरोध है कि वह समय निकलने से पहले इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट ऑनलाइन आवेदन कर दें। ताकि विद्यार्थियों के द्वारा यह अफसर छूटने ना पाएं।
आयोजन | कुछ महत्वपूर्ण तिथियां |
cat notification 2023 जारी होने की तिथि | 30/07/2023 |
CAT के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 02/08/2023 |
CAT के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 13/09/2023 |
CAT 2023 Admit Card जारी होने की तिथि | 25/10/2023 |
CAT 2023 Exam Date | 26/11/2023 |
CAT 2023 Exam के लिए शैक्षणिक योग्यता
जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि प्रत्येक संस्थान के द्वारा उम्मीदवारों के लिए कुछ पात्रता के नियम निर्धारित किए जाते हैं उन मापदंडों को पूरा करना प्रत्येक आवेदन कर्ता के लिए अनिवार्य होता है। वे नियम नीचे निम्नलिखित हैं –
- CAT 2023 Exam के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उनके द्वारा स्नातक की डिग्री भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से 50% अंक प्राप्त किए हुए होना जरूरी है।
- अगर कुछ विशेष जातियों की बात करें जैसे कि SC/ST उनके लिए यह 45% तक का आंकड़ा रखा गया है।
CAT Exam 2023 Application Fees
वर्ग | आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान |
Unreserved, Other Backward Classes and Economically Weaker Sections | 2400/- रुपए |
Scheduled Castes and Scheduled Tribes | 1200/- रुपए |
CAT 2023 Apply Online
- इसके लिए सर्वप्रथम आपको CAT Official Website (iimcat.ac.in )पर विजिट करना होगा।
- उस पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुंचेंगे।
- जहां पर आपको CAT Application का विकल्प देखने को मिलेगा।
- आपको उस विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको CAT 2023 apply now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने CAT application form 2023 ओपन हो जाएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- उसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करना होगा।
- उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आपका Common Admission Test Online Registration 2023 पूर्ण होता है।
CAT 2023 Selection Procedure
जो उम्मीदवार Common Admission Test 2023 पास कर लेंगे और CAT cut off को पूरा कर लेंगे उन्हें cat exam selection process के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक IIM और MBA कॉलेज में अलग-अलग प्रवेश प्रक्रियाएं हो सकती हैं। जिसमें CAT 2023 Score, WAT, GD/PI के आधार पर उम्मीदवारों की shortlisting शामिल हो सकती है।
- लिखित योग्यता परीक्षा (WAT)
- ग्रुप डिस्कशन (GD)
- वैयक्तिक साक्षात्कार
CAT Score 2023 सभी द्वारा स्वीकार किए जाते हैं, जिनमें IIM और Non-IIM दोनों शामिल हैं। कैट स्कोर स्वीकार करने वाले कुछ गैर-आईआईएम संस्थानों में 6 IITs, IISc Bangalore, NITs, Jawaharlal Nehru University, IMT Ghaziabad, IPU, MDI Gurgaon and SPJIMR Mumbai शामिल हैं।
FAQs: CAT 2023 Registration
CAT का पूरा नाम Common Admission Test है।
CAT 2023 में आवेदन करने के लिए official website iimcat.ac.in है।
IIM Lucknow के प्रोफेसर संजीत सिंह, Senior Faculty और Head of Admissions at IIML ,कैट 2023 के संयोजक हैं।
हर साल की तरह आमतौर पर कैट प्रवेश परीक्षा 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
Common Admission Test 2023 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी, जिसमें प्रत्येक अनुभाग में 40 मिनट (PWD उम्मीदवारों के लिए 53 मिनट और 20 सेकंड) होंगे।