CTET Certificate 2023 Download Process : आप सभी साथियों का आज के इस लेख में स्वागत है। जैसे कि आप सभी लोग जानते होंगे कि Central Teacher Eligibility Test, 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसकी उत्तर पुस्तिका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। CTET 2023 में कई आवेदक पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं।
CTET December Exam 2023 का पेपर 1 कक्षा I से V तक के लिए है, जबकि पेपर 2 कक्षा VI से VIII के लिए है। जो आवेदक CTET 2023 में उपस्थित होंगें, वे CTET या CBSE के अधिकृत वेब पोर्टल पर जाकर जल्द ही CTET 2023 Merit List Download कर सकते हैं।
सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। Central Teacher Eligibility Test Certificate आपके लिए लाइफटाइम valid है। इस लेख में हम आपको CTET Certificate Download Process की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें है। आपसे निवेदन है कि हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें।
Central Teacher Eligibility Test Certificate Download Process
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET Result 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगें, वे CBSE CTET की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से CBSE CTET December 2023 Result देख सकते हैं।
CBSE के अनुसार, CTET certificate और Marksheet डिजिलॉकर पर साझा की जाएंगी, और परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत फोन नंबर पर लॉगिन जानकारी प्राप्त होगी।
PM Kisan 15th Installment Status
CTET Certificate Validity 2023
आप जानते ही होंगे कि यह परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाती है। शिफ्ट 1 में उत्तीर्ण होने वाले को CTET certificate से सम्मानित किया जाता है। इसके बाद उन्हें पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाने की अनुमति प्रदान की जाती है।
जबकि दूसरी पाली में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ने के लिए CTET certificate उपलब्ध कराया जाता है। अगर कोई उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर लेता है, तो उसे प्रमाण पत्र उपलब्ध होता है। जो उसके जीवन भर के लिए वैध माना जाता है।
CTET certificate पर उल्लेखित जरूरी विवरण
यह आवश्यक निर्देश है जो की उम्मीदवार के लिए जरूरी है कि वह इनका खास तौर पर ध्यान रखें। जब उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा हो तो उनके लिए जरूरी है कि वे उस पर लिखित सभी विवरणों की ध्यान पूर्वक समीक्षा कर लें, ताकि बाद में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्र में निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगें :-
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार की कैटेगरी
- रोल नंबर
- विषयों का नाम
- योग्य स्थित
- माता-पिता का नाम
- प्रत्येक विषय में प्राप्त किए हुए अंक और कुल अंकों की संख्या
CTET Certificate कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले आप Play Store पर जाएं और Digi Locker App Downlaod करें।
- आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर CBSE द्वारा भेजे गए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके Digilocker Account Login करें।
- यदि आप पहली बार प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड, आपकी माँ का नाम और आपके रोल नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने होंगे।
- आप अपने आधार नंबर का उपयोग करके डिजिलॉकर पर साइन अप करके अपने दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैं।
- सफलतापूर्वक लॉगइन करने के बाद, नेविगेट करें और ‘Issued Documents’ टैब पर क्लिक करें।
- इस टैब के अंतर्गत आपको CTET marksheet, certificate या अन्य दस्तावेज देखने को मिलेंगे।
- दस्तावेज़ देखें और उनका ध्यानपूर्वक अध्ययन करें।
- दिए गए दस्तावेज़ के सामने पीडीएफ पर क्लिक करके CTET marksheet, certificate Download करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए दस्तावेज़ का एक प्रिंटआउट ले लें।
ध्यान दें : CTET marksheet, certificate डिजिटल हस्ताक्षरित होंगे जो आईटी अधिनियम के तहत कानूनी रूप से मान्य होंगे। सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इन दस्तावेज़ों में एक encrypted QR code भी होगा। इस QR code को डिजीलॉकर मोबाइल ऐप के जरिए सत्यापित किया जा सकता है।
CTET Merit List 2023 PDF
CTET exam 2023 केंद्र के स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इसके आवेदन के लिए आमंत्रित किया जाता है। जो भी छात्र इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं, उन्हें एक CTET Certificate प्राप्त होता है। जिसके माध्यम से वे राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवा कर सकते हैं।
यह प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए वैध माना जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार अंक प्राप्त करने होते हैं। इसके बाद वे इस पद के लिए चयनित हो जाते हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभागों के द्वारा परिणाम के साथ-साथ CTET 2023 Cut Off Marks भी जारी किए जाते हैं।
CTET 2023 Cut Off Marks 2023
अब आप जान ही चुके होंगे कि इस राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार अंक प्राप्त करने होंगे। इसमें कुछ कैटिगरीज के उम्मीदवारों को 5% तक के रिजर्वेशन का प्रावधान भी किया गया है। इन बिंदुओं को और भी ज्यादा विस्तृत पूर्वक समझने के लिए हमने नीचे एक टेबल प्रस्तुत की है। जिससे कि आप चीजों को और अच्छे से समझ पाएंगे।
कैटिगरी | कुल नंबर | आवश्यक अंक | चयनित होने के लिए अंकों का प्रतिशत |
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार | 150 | 90 | 60 |
आरक्षित वर्ग शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल्ड ट्राइब्स | 150 | 82.5 | 55% |
अदर बैकवर्ड क्लासेस | 150 | 82.5 | 55% |
हम इस लेख में आपके साथ एक महत्वपूर्ण सूचना शेयर कर दें कि केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के द्वारा CTET सन 2023 में होने वाली परीक्षा के नियमों में संशोधन किया है। जिसमें यह प्रावधान शामिल किया गया है कि किसी भी NCT से मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय एकत्रित बीएड /m.ed पाठ्यक्रम के साथ स्नातकोत्तर में 55% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही इस परीक्षा के दावेदार होंगे। जिसके बाद, पहली कक्षा से लेकर पांचवी तक की कक्षा के शिक्षक के रूप में उनकी नियुक्ति पर विचार विमर्श किया जाएगा।
हम आपको बता दें कि न्यूनतम योग्यता प्रतिशत में वार्षिक तौर पर परिवर्तन हुआ है। जिससे कि cut off marks निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार कारक भी बदल चुके हैं। CTET Cut Off Marks विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न-भिन्न है। ऐसे में उम्मीदवार के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वह किस प्रकार से कट ऑफ मार्क्स का निर्धारण करें।
इसका बिल्कुल सरल तरीका यही है कि वह अपनी श्रेणी के अनुसार अपने न्यूनतम अंकों की जांच करें। ताकि वह इस पद पर चयनित हो सकें। बहरहाल इसके लिए कई कारक जिम्मेदार भी हैं। जिनको हमने नीचे एक लिस्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया है।
- सन 2023 में सीटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या।
- पेपर का स्तर (सरल और मुश्किल)
- आवेदकों की श्रेणी।
- परीक्षा के लिए न्यूनतम अहर्ता अंक
- पिछले वर्ष के सीटेट कट ऑफ मार्क्स
CTET 2023 Cut Off Marks की जांच किस प्रकार से करें ?
उम्मीदवारों को सीटीईटी के कट ऑफ मार्क्स की जांच करने के लिए हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए चरणों को फॉलो करना होगा। इन चरणों के माध्यम से आप आसानी पूर्वक CTET Cut Off Marks 2023 की जांच कर सकेंगे। वे चरण नीचे निम्नलिखित हैं : –
- इसके लिए सबसे पहले आपको CTET Official Website (ctet.nic.in) पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आप इसके होम पेज पर पहुंच चुके होंगे।
- जिस के बाद आपको ctet 2023 result link देखने को मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
- अब आपको दिए गए स्थान में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा तथा उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर CTET Result and Cut Off प्रदर्शित हो जाएंगे। जिसकी अब आप आसानी पूर्वक जांच कर सकते हैं।
डीजीलॉकर लॉगिन समस्या के मामले में क्या करें ?
यदि उम्मीदवारों को डिजिटलॉकर तक पहुंचने में कोई कठिनाई आती है, तो वे [email protected] पर एक ईमेल भेजकर मदद का अनुरोध कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि वे ईमेल में अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और सीटीईटी रोल नंबर प्रदान करें।
ऐसे मामलों में जहां उम्मीदवारों को सीबीएसई से अपना लॉगिन विवरण प्राप्त नहीं हुआ है या अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर तक पहुंच खो दी है, वे अभी भी लॉग इन करने के लिए अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके डिजीलॉकर से अपने प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ’s : CTET Certificate & Marksheet 2023
CTET प्रमाणपत्र डिजी लॉकर ऐप पर जल्द ही उपलब्ध होगा।
नहीं, उम्मीदवारों को सीटीईटी प्रमाणपत्र की कोई हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी।
उम्मीदवार डिजिलॉकर ऐप को गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजीलॉकर एक सुरक्षित क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे सरकार द्वारा प्रमाणपत्रों और दस्तावेज़ों के भंडारण, साझाकरण और सत्यापन के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को अपने CTET प्रमाणपत्रों को इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आसानी से एक्सेस करने और साझा करने की अनुमति देता है।
सीटीईटी प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध है, जो आपको सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए पात्रता प्रदान करता है