EPFO Interest Rate: EPFO कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि सरकार बहुत जल्द ही पीएफ खातों में ब्याज राशि जारी करने वाली है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से इस बार ब्याज दर में बढ़ोतरी की गयी है जिसका लाभ आपको मिलने वाला है। इस बार PF Account में मिलने वाला ब्याज आपको 8.15 प्रतिशत की दर से मिलेगा।
आपको बता दें कि पीएफ अकाउंट में ब्याज राशि जारी होने से पहले वित्त मंत्रालय की तरफ से एक मंजूरी मिलने के बाद इसकी समीक्षा होती है और फिर सरकार इसकी अधिसूचना जारी करती है। फिर पीएफ लाभार्थियों के खाते में पीएफ की राशि भेजी जाती है। हर महीने PF account holders के अकाउंट में ब्याज की समीक्षा की जाती ह। लेकिन जो ब्याज राशि बनती है वह साल के आखिरी महीने में पीएफ खाताधारकों के खाते में जमा की जाती है।
JEECUP Admit Card 2023, Download Polytechnic Hall Ticket, Exam Date
JEECUP Exam Date(New)
EPFO Interest Rate 2015 से 2023 तक ब्याज दरें
साल 2015 से लेकर 2016 के दौरान पीएफ खातों में 8.80% की दर से ब्याज जारी होता था। इसके बाद साल 2016 से 2017 में इसको कम किया गया और कर्मचारियों को 8.65% ब्याज राशि दी जाने लगी थी। इसके बाद साल 2017 से 2018 के दौरान ब्याज दर 8.55% किया गया। फिर साल 2018 से 2019 के दौरान यह ब्याज दर 8.65% रहा। इसके बाद साल 2019 से 2020 के दौरान पीएफ खाते में ब्याज दर 8.50 प्रतिशत रहा। इसके बाद साल 2020 से 2021 में इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ और ब्याज दर 8.50% बनी रहा।
साल 2021 से लेकर 2022 के दौरान 8.10% पर आ गया था लेकिन साल 2022 से 2023 के दौरान पीएफ में 5% की बढ़ोतरी की गई और ब्याज दर 8.15% किया गया। और अब जो ब्याज राशि पीएफ खाताधारकों के खाते में आने वाली है वह राशि 8.15% ब्याज दर के हिसाब से जारी होगी।
EPFO Interest Rate जल्द जारी होने वाली है ब्याज राशि
केंद्र सरकार की तरफ से EPF Interest Rate की राशि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में जारी होने वाली है। इससे लाखों PF लाभार्थियों को फायदा मिलने वाला है। और इसकी घोषणा काफी समय पहले की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि ब्याज की दरों में 2015 से लेकर 2023 तक काफी बदलाव किए गए हैं लेकिन इस साल EPFO Interest Rate 5% बढ़ाया गया है। यदि आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपए तक की राशि जमा है तो आपको ब्याज राशि के रूप में 50 हजार रुपए से अधिक ब्याज राशि आने की उम्मीद है।
PF Account में ब्याज राशि कैसे चेक करें ?
PF Account में ब्याज राशि और खाते में जमा राशि देखना काफी आसान है। इसके लिए हमे कुछ आसान स्टेप्स को आपके साथ साझा किया है जो इस प्रकार है :-
- इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO Official Website पर जाना होगा।
- यहां पर आपको पासबुक का ऑप्शन मिलता है।
- जिसमें आप अपने UAN Number और पासवर्ड की मदद से आपकी पहले की नौकरी के दौरान जितना भी पीएफ जमा हुआ है उसकी जानकारी ले सकते हैं।
- इसके साथ ही आपके खाते में कितना ब्याज अब तक जमा हुआ है इसकी भी जानकारी आसानी से ले सकते हैं।
- इसके साथ ही इस पासबुक को आप PDF Format में सेव कर सकते हैं।
- यदि आपको इंटरनेट की ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप UMANG Application के माध्यम से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
Income Tax Return Status 2023‐24, Check by Pan Card Step-by-Step Guide
EPFO का पूरा नाम Employees’ Provident Fund Organisation है।
EPFO भारत का एक संगठन है, जिसमें पंजीकृत कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद वित्तीय सुरक्षा दी जाती है।
EPFO की official website epfindia.gov.in है।
इस बार PF Account में मिलने वाला ब्याज PF account holders को 8.15 प्रतिशत की दर से मिलेगा।