PM Free Silai Machine Yojana 2023 – Apply Online @ india.gov.in

Free Silai Machine Registration 2023 : सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें से एक बहुत प्रचलित योजना Free Silai Machine Scheme 2023 है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को Free Silai Machine दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको भी सरकार द्वारा जारी की गई पात्रता को पूरा करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में सिलाई मशीन खरीदने के लिए आवश्यक राशि भेजी जाएगी। इस सिलाई मशीन का प्रयोग करके महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने लिए आमदनी कमा सकती है। आज के इस लेख में हमने आपको Pradhaan Mantri Sewing Machine Scheme 2023 के संबंध में विस्तार से बताया है। आप भी इस बताए गई जानकारी को पढ़कर Direct link से आवेदन कर दें। ताकि आपको भी जल्दी ही इस योजना का लाभ मिल जाए।

Free Silai Machine Scheme 2023

दरअसल केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही हैं। इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन वेबसाइट बनाई है। जिस पर उन सभी राज्यों द्वारा मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आवेदन करने का लिंक दिया गया है। इसके तहत आप अपने राज्य के अनुसार सिलाई मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिलाई मशीन एक ऐसी मशीन होती है जिसमें एक बार पैसा लगाने के बाद सदैव आमदनी की जा सकती है। इसके लिए आपको किसी बड़ी दुकान की भी जरूरत नहीं है। अक्सर महिलाएं घर में ही सिलाई मशीन के माध्यम से पैसा कमाती हैं। यदि आपको सिलाई मशीन चलाना नहीं आता तो आप को सरकार द्वारा free skill training भी कराई जाएगी। जिसके अंतर्गत आपको सिलाई मशीन से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि सरकार अपने-अपने राज्यों के अनुसार सिलाई मशीन की कीमत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर रही है। इस पैसे का उपयोग करके आप सिलाई मशीन खरीद सकते हैं।

योजना का नामPM Free Silai Machine Yojana
किसके द्वारा शुरू की गयीप्रधानमंत्री द्वारा
उद्देश्यमहिला सशक्तिकरण
फ्री सिलाई मशीन योजना के लाभमहिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन उपलब्ध कराना
लाभार्थीदेश की महिलाएं
ऑफिसियल वेबसाइटindia.gov.in

JEECUP Admit Card 2023

JEECUP Exam Date(New)

Eligibility to apply for free sewing machine scheme 2023

योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पहले आपको निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी। जिसकी जानकारी हमने आपको विस्तार से बताई है :-

  • केवल महिलाएं ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिलाएं भारत की निवासी होनी चाहिए और उस राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए जहां पर वह मुफ्त सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन कर रही हैं।
  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • घर की महीने की तनख्वाह ₹18000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा जारी किए गए कमजोर वर्ग एवं श्रमिक वर्ग के अंतर्गत आने वाली महिलाएं ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगी।

Documents required for PM free sewing machine scheme 2023

दस्तावेजों की बात की जाए तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन करते समय विभाग में दिखाने होंगे। अन्यथा आपको यह दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से अपलोड करने होंगे :-

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • यदि महिला श्रमिक वर्ग से है तो लगातार 90 दिनों तक काम करने का प्रमाण पत्र 
  • आय का प्रमाण पत्र
  • जाति का प्रमाण पत्र

How to apply for free sewing machine scheme 2023 ?

जैसा कि आपको बताया जा चुका है कि अलग-अलग राज्यों द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दी जा रही है. जिसके लिए कुछ राज्य ऑनलाइन जबकि कुछ राज्य ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार कर रहे हैं. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आपको भारत सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको भारत सरकार द्वारा संचालित बहुत सारी योजनाओं का ब्योरा दिखाया जाएगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहां से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि भरना होगा।
  • सभी सूचनाओं की पुष्टि के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अपने आवेदन फॉर्म से जोड़कर अपने संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपका आवेदन पत्र कार्यालय के अधिकारी द्वारा दाखिल कर दिया जायेगा।
  • सत्यापन करने के बाद आपको मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी।
free sewing machine application form 2023
  • इसके बाद संबंधित स्थान पर अपलोड कर दें।

दस्तावेज अपलोड करने के बाद आप submit के लिंक पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप से  ₹10 ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करने का लिंक दिखाया जाएगा। ₹10 अदा करने के फौरन बाद आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और आवेदन जमा हो जाने के कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में सिलाई मशीन खरीदने के लिए सहायक राशि भेज दी जाएगी।

Name of the state applicable under Free Sewing Machine Scheme 2023

इस योजना को इस समय केवल कुछ ही राज्यों में लागू किया गया है जैसे कि हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार आदि और कुछ समय बाद यह योजना पूरे देश में लागू कर दी जाएगी |

प्रधानमंत्री मुफ़्त सिलाई मशीन योजना 2023 क्या है ?

इस योजना के तहत भारत की महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी जिससे महिलाओं को घर पर रोजगार मिल सकेगा और वह अपनी कला से कपड़े पहनकर अपना खर्चा चला सकती हैं।

Free sewing machine scheme 2023 का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

सरकार का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त सिलाई मशीन प्रदान करना है। इसके माध्यम से वे घर पर ही कपड़े सिलकर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं और अपने परिवार तथा अपना पालन-पोषण कर सकती हैं।

PM free silai machine scheme फॉर्म कैसे भरना है ?

आवेदन की इच्छा रखने वाली महिला को सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.india.gov.in पर जाना होगा, और यहाँ जाने के बाद फॉर्म डाउनलोड करना होगा और फॉर्म को भर कर जमा करना होगा।

Free Silai Machine Scheme 2023 के लिए आयु सीमा क्या रखी गयी है ?

इस योजना के अंतर्गत आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a Comment