Udyog Aadhar MSME Registration 2023: भारत मे उद्योग आधार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उधोगों के Udyog Aadhaar Registration के लिये बनाया गया है। 2015 से पहले इन उद्योगों का रजिस्ट्रेशन एक बेहद ही लम्बी और समय लगने वाला प्रोसेस होता था। मगर सरकार की पहल की वजह से आज यह प्रोसेस कुछ मिनटों की हो गई है। इसे MSME registration नाम से जाना जाता है।
इस Udyog Aadhar MSME Registration Yojana के अंतर्गत आप लघु उद्योग से लेकर मध्यम उद्योग तक Udyog Aadhar Registration करवाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Udyog Aadhar Yojana (udhyogaadar) भी भारत के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार का एक मुख्य कदम है।
Udyog Adhaar क्या है ?
Micro, Small & Medium industries के विकास तथा रजिस्ट्रेशन के लिए भारत सरकार में आधार कार्ड की तरह Udyog Adhaar का गठन किया है जिसमें उद्योग के मालिक को अपने उद्योग को Register करवाना होगा जिसमें उन्हें 12 डिजिट का Unique Identification Number मिलेगा। साथ ही उन्हें Udyog Aadhaar Certificate भी दिया जाएगा।
Udyog Adhaar के लाभ
- बिना किसी सिक्योरिटी के Bank Loan में सहायक
- प्रत्यक्ष टैक्स में छूट
- कम ब्याज दरों पर उचित लोन
- 50% छूट /सब्सिडी पेटेंट रेजिस्टर करवाने में
- ISO प्रमाणित भुगतान भी मिलता है
- अन्य प्रकार के लाभ जो एक उद्योग के लिए आवश्यक होते हैं उन्हें उठाने में सहायता
- बिजली के बिल में भी छूट मिलती है
- सरकार के द्वारा दी जाने वाली सारी सब्सिडीज़ आसानी से मिलती हैं
- एंटरप्रेन्योरशिप बैंक अकॉउंट आसानी से खुल जाता है
- बारकोड का रिजेस्ट्रेशन करवाने में भी सब्सिडी मिल जाती है
- मैन्युफेक्चर और प्रोडक्शन पॉलिसी के सारे लाभ मिलते हैं
- NSIC और credit rating में सब्सिडी
- ऑक्ट्रोइ लाभ भी प्राप्त होता है
Udyog Adhaar Registration Eligibility
Micro, Small & Medium industries के रजिस्ट्रेशन को तीन योग्यता लिस्ट में बांटा गया है। इसमे निवेश करने हेतु निम्नलखित शर्तों का पालन करना जरूरी है :-
Type | Manufacturing sector | Service sector |
Micro | 25 लाख | 10 लाख |
Small | 5 करोड़ | 2 करोड़ |
Medium | 10 करोड़ | 5 करोड़ |
Udyog Aadhaar Registration 2023 के लिए दस्तावेज़
- आधार नम्बर
- पैन नम्बर
- मोबाइल नम्बर
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- उद्योग के डोक्युमेंट
- बैंक की जानकारी
Low CIBIL Score Loan: ख़ुशख़बरी ! खराब सिबिल स्कोर पर पाएं ₹200000 तक का लोन, यहां से करें आवेदन
[OUT]DU Cut Off List 2023 Delhi University 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 Cut Off & Schedule Check Here
Udyog Aadhar MSME Registration New Update 2023
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई घोषणा की है। इस घोषणा में इन उद्योगों के उत्थान के लिए 3 लाख करोड़ के पैकेज की व्यवस्था की गई है। इस योजना में 36000 व्यवसायियों को तकरीबन 2000 करोड़ का लोन देकर आर्थिक सहायता प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। इन आर्थिक लाभ से कई industries को फायदा मिलेगा और प्रोत्साहन मिलेगा।
वे सारे enterprises जो अपना व्यवसाय करना चाहते हैं वे बिना किसी झंझट के आसानी से घर बैठे अपने उद्योग का ऑनलाइन रेज़िस्ट्रेशन कर सकते है। किसी भी तरह का व्यवसाय हो बिना किसी तकलीफ से आराम से रेजिस्ट्रेशन करना Udyog Adhaar की खासियत है। इसके लिए सरकार ने Industries Registration Portal लांच किया है । कोई भी व्यवसायी आराम से इस Udyog Aadhar Portal के द्वारा अपने Udyog ka Registration करवा सकता है।
Udyog Adhaar Registration के कुछ नियम
- नए रेजिस्ट्रेशन के लिए केवल आधार नम्बर और Self – declaration की जरूरत होगी।
- अब इसके पंजीकरण के साथ इनकम टैक्स और जीएसटी को भी जोड़ा गया है।
- एंटरप्राइज़ की डिटेल को वेरिफाई करने के लिए आप पैन नम्बर या जीएसटीआईएन भी प्रूफ के तौर पर दे सकते हैं।
- अब से ये योजना MSME Yojana के तहत जानी जाएगी।
Udyog Portal पर Registration की प्रक्रिया
- सबसे पहले MSME official website पर जाना होगा।
- होम पेज खुलने पर new entrepreneurs who are not registered yet as msme or those with EM II के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करते ही नया पेज़ खुलेगा वहां आपको नाम के साथ-साथ aadhaar number भरना होगा
- सारी डिटेल्स ध्यान से पढ़ने के बाद आपको validate & generate otp को क्लिक करना होगा।

- आपके रेजिस्टर मोबाइल नम्बर पर otp आ जाएगा।
- आवेदन में खाली जगह पर यह ओटीपी भरें।
- अब आपके सामने स्क्रीन पर बाकी की जानकारी आ जायेगी आपको बड़ी सावधानी से यह जानकारी भरनी है।
- सारी जानकारी चेक करके सबमिट पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपने Udyog Portal Registration Application Form का प्रिंट आउट लें।
Aadhar Card se Loan 2023: सिर्फ 2 मिनट में आधार कार्ड से 1 लाख का लोन
Udyog Portal login कैसे करें ?
- सबसे पहले Udyog Portal Official Website पर जाएं।
- होम पेज खुलने पर Udyog Portal login टैब को क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन होंगे।
- officer login
- उधमी login
- आपको अपना विकल्प चुनना है।
- इसके बाद नया पेज़ खुलने पर उसमे पूछी सारी जानकारी भरें इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप Udyog Portal login कर सकते हैं।
Udyog Aadhar Msme Registration कैसे अपडेट करें ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं।
- होम पेज खुलने पर update details पर क्लिक करें।
- इसके बाद update business registration पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज़ खुलने पर उसमे पूछी सारी जानकारी भरें।
- इसके बाद आपके नम्बर पर otp आयेगा।
- उस otp नम्बर को बॉक्स में भरे।
- अब आपके सामने आपका Udyog Aadhar Msme registration form 2023 खुल जायेगा।
- इसमे अब आप जिस जानकरी को अपडेट करना चाहते हैं कर सकते हैं।

udhyogaadhaar.gov.in Business certificate कैसे प्रिंट करें ?
- सबसे पहले udhyogaadhaar.gov.in website पर जाएं।
- होम पेज पर प्रिंट ऑप्शन को क्लिक करे।
- इसके बाद आपको Print Business certificate का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करें।
- नया पेज़ खुलने पर अपना Registered Mobile Number भरें।
- मोबाइल पर आपको OTP भेजा जाएगा उसे खाली दिए बॉक्स में भरे।
- आपका Business certificate आपके सामने आ जाएगा
- अब आप इसे डाऊनलोड कर के प्रिंट कर सकते हैं।
निष्कर्ष :
इस प्रकार आपने हमारे इस लेख में उद्योग आधार योजना के बारे में जाना। आपने ये भी जाना कि इसके लिए आवेदन किस प्रकार करना है और साथ ही अपडेट करने की भी जानकारी हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध कराई है। आप अपना Business certificate Print किस तरह करें और आपको इस Business certificate के क्या लाभ होंगे इसके बारे में विस्तृत जानकारी हमने अपने इस लेख द्वारा आपको देने की चेष्ठा की है। आशा है आपको हमारा यह लेख पसन्द आया होगा।
FAQs: Udyog Aadhar MSME Registration 2023:
MSME का पूरा नाम Micro, Small & Medium Enterprises है।
udyamregistration.gov.in
भारत मे Udyog Adhaar सूक्ष्म,लघु और मध्यम उधोगों के registration के लिये बनाया गया है। MSME रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाना ही Udyog Adhaar का उद्देश्य है।
नहीं, मंत्रालयUdyog Aadhaar Certificate की भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं कराता है।